फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज का 150 सीटों पर चुनावी जंग का इरादा

Tue, 26 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
चंपादेवी पार्क में आयोजित राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के कार्यक्रम में आये निषाद समाज के लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने फूलन देवी की पुण्य तिथि को शहादत दिवस समारोह के रूप में मनाते हुए विधानसभा चुनाव में निषाद समाज की सक्रिय हिस्सेदारी बढ़ाने का संकल्प लिया। चंपा देवी पार्क में आयोजित समारोह में भारी भीड़ के बीच 2017 के चुनाव में इतिहास रचने का संकल्प लिया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण मानी जा रही फूलन देवी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। प्रशासन ने बाघागाड़ा में प्रतिमा लगाने की कोशिश को पूर्व अनुमति न होने का तर्क देकर रोक दिया।
विज्ञापन


इस आयोजन में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के साथ-साथ निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल, निषाद विकास संघ की भी सक्रिय हिस्सेदारी रही। चंपा देवी पार्क में समारोह के मुख्य अतिथि निषाद विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि फूलन देवी निषाद समाज के लिए आदर्श हैं। समाज के लोगों को उनकी मजबूत इच्छाशक्ति जैसी खूबियों का अनुसरण करना चाहिए। साथ ही निषाद समाज को एकजुट रहना चाहिए। इससे ही हक, सम्मान और स्वाभिमान मिलेगा।

समारोह में प्रशासन की ओर से फूलन देवी की मूर्ति लगाने पर रोक के फैसले पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि फूलन सहित निषाद समाज के महापुरुषों की मूर्तियां प्रदेश भर में स्थापित करके रहेंगे। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि हम साथ मिलकर 2017 के चुनाव में इतिहास रचेंगे। जिस दिन हमारी सोच निषाद वंश, समाज का वोट निषाद पार्टी को देने की हो जाएगी, उस दिन लखनऊ में निषादों का कब्जा होगा। डॉ. संजय ने कहा कि सभी संगठनों की राय के बाद समान विचारधारा वाले पार्टियों का गठबंधन बनाकर 150 सीटों पर चुनाव लड़कर विधानसभा में पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने कहा कि फूलन देवी ने निर्बलों, शोषितों की लड़ाई लड़ी। उन्हीं के संघर्षों से सीख लेकर सर्वसमाज के उत्थान के लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं। समारोह को लौटन राम निषाद, अर्पणा निषाद, डॉ. रामसंभार निषाद, शिव शंकर निषाद, कैलाश नाथ निषाद, तिलकधारी निषाद, अरुण कुमार, रमेश, घनश्याम, संतोष, दिनेश, शिव शंकर, उमेश चंद निषाद, चैत निषाद, महेश चंद साहनी, जीत नारायण, डॉ. अनिल कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कन्हैया निषाद, जगदीश निषाद, महेंद्र निषाद, डॉ. दिनेश, रामप्रीत निषाद, नागेंद्र निषाद, जयसिंह, चंचला, गुंजा, बांके, दिवाकर, नरसिंह, अजय, डॉ. बृजेश आदि मौजूद रहे। पुलिस ने कब्जे में ली फूलन देवी की प्रतिमा बिना अनुमति के बाघागाड़ा में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा लगाने जा रहे निषाद समुदाय के लोगों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। कोर्ट के आदेश की जानकारी देते हुए प्रतिमा को कब्जे में ले ली। पुलिस के समझाने पर लोग चंपा देवी पार्क में चले रहे सभास्थल की ओर लौट गए। 
बाघागाड़ा में फूलन देवी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय निषाद विकास महासभा समेत अन्य संगठनों ने लिया था। प्रतिमा को बाघागाड़ा में रखा गया था। सोमवार को निषाद समुदाय के लोगों ने प्रतिमा को स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बेलीपार पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना था कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें