फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों बाद मिले तो पुरानी यादें ताजा हुईं

Sun, 10 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एनईआर आपरेंटिस इंजीनियर्स के पुनर्मिलन समारोह में उपस्थित लोग। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे अप्रेंटिस इंजीनियर्स का पुनर्मिलन कार्यक्रम शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। लंबे समय बाद अप्रेंटिस इंजीनियर्स मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। रात में सामूहिक भोज के बाद सभी भावुक माहौल में विदा हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारा उड़ाकर की गई। इसके बाद काफी देर तक फोटाग्राफी हुई। परिवार के साथ आए अप्रेंटिस इंजीनियरों ने जमकर सेल्फी ली। आयोजक तपन विकास मुखर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में 1952 से 1970 बैच के सदस्यों ने भाग लिया। रेलवे में 1950 से 1970 तक पांच वर्ष के शैक्षणिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद चार्जमैन पद पर नियुक्ति की जाती थी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु हॉस्टल में एक साथ रहते थे। भाईचारा का माहौल बना रहता था। आयोजन का मकसद यही है कि पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद अख्तउद्दीन अहमद ने की।
विज्ञापन


डीआर नागपाल, वीवी शर्मा, एनएस पुन्नू ने प्रशिक्षण के दौरान अपने गुजारे गए समय और यादों को साझा किया। संचालन रंग बहादुर प्रसाद व सतीश चंद श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें