गोरखपुर में आयोजित मेगा मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के मुक्तिधाम राजघाट राप्ती तट पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मेगा मॉक ड्रिल कर लोगों को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की आपदा आने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लोगों के बचाव के लिए तैयार है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मकसद गोरखपुर की जनता के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करना है।
बाढ़ या किसी अन्य आपदा आने पर आपदा प्रबंधन टीम हर वक्त आम जनमानस की मदद के लिए तैयार है। वहीं विशिष्ट अतिथि आईजी जय नारायण सिंह ने कहा कि हमारी गोरखपुर जनपद पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ तथा पीएसी की टीम हमेशा किसी भी आपदा से निपटने के लिए तत्पर है।
मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन टीम ने एक नदी में फंसी जनता को हेलीकॉप्टर से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस हेलीकॉप्टर का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान ऑब्जर्वर कर्नल अमित खोसला और डिप्टी कमांडेंट पी एल शर्मा भी मौजूद रहे।