फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का खाका तो खींचा, पर फंड का पता नहीं

Tue, 08 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विजन डाक्यूमेंट जारी करतीं मेयर डॉ.सत्या पाण्डेय,नगर आयुक्त बीएन सिंह व अन्य । - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
मेयर डॉ. सत्या पांडेय और नगर आयुक्त बीएन सिंह ने मंगलवार को ‘विजन डॉक्यूमेंट फॉर गोरखपुर सिटी’ के जरिए विकास का खाका तो पेश किया, लेकिन इसे अमलीजामा पहनाने में आने वाले खर्च की कोई रूपरेखा नहीं तय की। इस डॉक्यूमेंट में अतिक्रमण हटाने से लेकर नाला, ओवरब्रिज, अंडरपास, रिंगरोड, अंडरग्राउंड पार्किंग, स्टेडियम, ओपन एयर एंपीथिएटर आदि बनाने की परिकल्पना की गई है।
विज्ञापन


दृष्टिपत्र पेश करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि कमिश्नर के आदेश के बाद ‘विजन डॉक्यूमेंट फॉर गोरखपुर सिटी’ नाम से एक पुस्तक तैयार की गई है। इसमें वर्तमान गोरखपुर को पेश किया गया है। साथ ही स्वच्छ एवं सुंदर गोरखपुर का खाका भी खींचा गया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को बदलने के लिए कुछ नई चीजें की जानी हैं तो कुछ चीजों में बदलाव की आवश्यकता है। इसे देखते हुए आने वाले समय में शासन प्रशासन स्तर पर विभिन्न मदों में फंड की व्यवस्था करनी होगी। हालांकि विजन डॉक्यूमेंट में इस संबंध में कोई जिक्र नहीं है। यह डॉक्यूमेंट नगर निगम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इन बदलावों की जताई गई आवश्यकता - विदेशी पर्यटकों को देखते हुए गोरखपुर में दो बड़े होटलों का निर्माण जरूरी
- जन सामान्य के लिए प्रेक्षागृह का निर्माण
- दिव्यांगोें को बढ़ावा देने के लिए मार्केट बनाया जाना जरूरी
- नालियों से अतिक्रमण हटाने के साथ पक्के नाले-नालियों का निर्माण
- ड्रेनेज के लिए मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता
- शहर की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए मुख्य चौराहों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण
- गोरखपुर रेलवे स्टेशन से लखनऊ, कप्तानगंज और देवरिया जाने वाली रेलवेे लाइनों पर कुछ जगह ओवरब्रिज का निर्माण
- खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय स्टेडियम का निर्माण
- जाम खत्म करने के लिए बाहरी सीमा में रिंग रोड का निर्माण एवं इसे शहर के मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए
- कुछ स्थानों पर अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण
- ट्रांसपोर्टरों को ट्रांसपोर्टनगर में शिफ्ट किया जाना 
- पीपीपी मोड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना विजन डॉक्यूमेंट का कई पार्षदों ने किया विरोध नगर आयुक्त ने भले ही शहर के बेहतर विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से खाका तैयार किया हो, लेकिन इसका विरोध भी शुरू हो गया है। मानबेला के पार्षद कुद्दुस अली ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि विजन डॉक्यूमेंट के संदर्भ में हुई बैठक के दौरान उनके दिए गए किसी भी सुझाव को इसमें शामिल नहीं किया गया। ममता पटेल ने भी इसका विरोध जताते हुए कहा कि इसमें शहर की कई जरूरतों को शामिल ही नहीं किया गया है। विजन डॉक्यूमेंट में विजन जैसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें