फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में चीफ इंजीनियर से नोंकझोंक

Fri, 17 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बैठक करते नगर आयुक्त और कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के साथ गुुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में चीफ इंजीनियर के साथ तीखी नोंकझोंक हो गई। कर्मचारी नेताओं ने चीफ इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पांच महीने पहले हुए निर्णय के बावजूद आवास के निर्माण संबंधी कोई काम नहीं करने पर जमकर आपत्ति जताई। हालांकि अंत में सभी मांगों पर सहमति बनने के साथ नगर आयुक्त ने सभी काम जल्द शुरू करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


सातवें वेतन की मांग, दैनिक कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत नौ मांगों को लेकर गुरुवार को नगर आयुक्त और निगम के अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक हुई। कर्मचारियों के लिए आवास बनाने को लेकर पांच महीने पहले बनी सहमति के बाद भी काम शुरू न होने को लेकर समिति के महामंत्री रामप्रकाश सिंह और अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ल की मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र से नोंकझोंक हो गई। नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई।

नगर आयुक्त बीएन सिंह ने दो से तीन दिन के अंदर सभी मसलों पर कार्रवाई शुरू कराने का निर्देश दिया। बैठक में रवीश चंद्र, जलकल जीएम एवं अन्य अधिकारियों के अलावा समिति के रवींद्र कुंवर, सुरेंद्र पांडेय, शेषनाथ पांडेय, रामदरश सिंह, देवानंद त्रिपाठी, अमृतपाल सिंह, रुदल यादव, जगदीश तिवारी, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें