फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीवनी महायोग में सावन का सोमवार और नंगपंजमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीवनी महायोग में नागपंचमी
विज्ञापन

गोरखपुर। इस साल साल सावन के महीने में कई दिव्य संयोग बन रहे हैं, शुरूआत सावन के पहले सोमवार से हो गई थी। पहले सोमवार के दिन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि थी जिसे भविष्य पुराण में नागपंचमी तिथि कहा गया है। अब तीसरे सोमवार को नागपंचमी त्योहार है। ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया कि सावन के सोमवार और नागपंचमी के संयोग को संजीवनी महायोग कहा जाता है। 20 सालों बाद इस बार यह महायोग बन रहा है। इससे पहले 16 अगस्त 1993 को यह योग बना था। इसके बाद यह महायोग 21 अगस्त 2023 को बनेगा।
उधर, सोमवार को सभी भक्त शिव भक्ति में रमने को तैयार हैं। अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए लोग रविवार को ही भांग धतूरा, सफेद फू ल खरीदते नजर आए। महादेव झारखंडी, मुक्तेश्वर नाथ, गोरखनाथ, मानसरोवर, दुर्गा पार्क स्थित शिवालय, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, सुमेर सागर समेत शहर के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में भक्तों की भीड़ के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

पंचमी का शुभ मुहूर्त
पंडित राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागदेव का पूजन करने की परंपरा है। रविवार शाम 6:48 बजे से शुरू होकर सोमवार दोपहर 2:52 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी। नाग पूजन का शुभ समय सोमवार सुबह 6 बजे से 7:37 तक और 9:15 से 10:53 तक रहेगा।
नागपंचमी का महत्व
पंडित मृदुल शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार नाग को मां लक्ष्मी का रक्षक माना गया है साथ ही इन्हें धन का भी रक्षक माना जाता है। नागपंचमी के दिन श्रीया, नाग और ब्रह्म अर्थात शिवलिंग स्वरुप की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इनकी आराधना से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। नाग देवता की पूजा से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है
विज्ञापन

अपील: सांप को दूध न पिलाएं
अमर उजाला अपील करता है कि नाग को दूध पिलाने से परहेज करें। दूध नाग के लिए जहर का काम करता है। अक्सर लोग मंदिरों के आसपास या मुहल्लों में पिटारे में लेकर घूमने वाले सपेरों के सांप को दूध पिलाते हैं। पुण्य कमाने की लालसा में अनजाने में गलती हो जाती है। वहीं, वन विभाग की टीम सपेरों की निगरानी में रहेगी। पिटारे में सांप पाए जाने पर सपेरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें