फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने से ट्राली ले जाने के विवाद में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने से ट्राली ले जाने के विवाद में युवक की हत्या
विज्ञापन

ब्रह्मपुर (झंगहा)। इलाके के जंगल रसूलपुर नंबर दो के बंगला टोला में बुधवार रात घर के सामने से ट्राली ले जाने के विवाद में श्रीकांत (30) की पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में छह अन्य लोगों को भी चोर्टें आइं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के जितेंद्र मौर्या की तहरीर पर पारसनाथ यादव, नवनाथ, अनिकेत, गौरव, शिवा, चल्हर, रितु, चिराग के खिलाफ मारपीट, धमकी, हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जा रहे ग्रामीणों ने नई बाजार के जाम लगा दिया। आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम साढ़े बाजे के करीब सड़क पर बैठ गए, जिससे ढाई घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर जितेंद्र मौर्या व पारसनाथ यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार की रात जितेंद्र मौर्या अपने दरवाजे के गड्ढे को भरने के लिए ट्राली पर मिट्टी ले जा रहे थे। मिट्टी की ट्राली पारसनाथ यादव के दरवाजे पर पहुंची तो पारसनाथ ने यह कह कर विरोध किया कि उनके दरवाजे से मिट्टी नहीं जाएगी। इस बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें मौर्या पक्ष से श्रीकांत की जिला अस्पताल में मौत हो गईं। दीपक, जानकी देवी, शीला देवी, नन्दलाल, पूर्णवासी, चंदिका का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पारस यादव के पक्ष से एक महिला को चोट आई है। उधर, मारपीट की घटना के बाद ही झगहां थानेदार अनिल कुमार सिंह, एसआई शिव कैलाश यादव फोर्स के साथ गांव में एहतियातन कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
मारपीट में घायल श्रीकांत की मौत हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - रचना मिश्रा, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें