फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के बेटे को पिता ने नदी में फेंका, घटना के बाद से पिता फरार

Thu, 07 Nov 2019 01:07 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
विज्ञापन
छोटी गण्डक पर निर्मित पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के संवरेजी गांव के पास निर्मित पुल से पिता ने आठ साल के बेटे को छोटी गण्डक नदी में फेंक दिया। नदी में बालक काफी देर तक बचाव की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे बचाने की बजाय पिता मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से भाटपाररानी और खामपार थाने की पुलिस बालक की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक बालक का पता नहीं चल पाया था। घरवालों के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मालिबारी गांव निवासी हितेंद्र गुप्ता गांव के पास ही हकीम का काम करता है। परिवार में उसकी पत्नी रीना, दो पुत्र हेमंत (12), अनुराग (8) और बेटी जूही (10) वर्ष हैं। बताते हैं कि कुछ दिनों से हितेंद्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बुधवार को उसने पत्नी और बच्चों की पिटायी की थी। गुरुवार की सुबह वह छोटे बेटे अनुराग को लेकर बाइक से आटा लाने निकला। 

भाटपाररानी-भटनी मार्ग पर संवरेजी पुल पर पहुंचते ही हितेंद्र बाइक रोककर नीचे उतरा और बेटे को बाइक से खींचकर नदी में फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में गिरने के बाद बालक पापा बचाओ-पापा बचाओ की गुहार लगाता रहा, लेकिन बेटे को बचाने की बजाय हितेंद्र बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भाटपाररानी और खामपार पुलिस मौके पर पहुंचकर बालक की तलाश में जुटी है। घटना से मां रीना सहित अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें