फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

149 साल बाद गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का योग

विज्ञापन
विज्ञापन
149 साल बाद गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का योग
विज्ञापन

गोरखपुर। इस साल 16 और 17 जुलाई को 149 साल बाद गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा। 16 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे ग्रहण का सूतककाल शुरू होगा। श्रद्धालु डेढ़ बजे से पूर्व ही गुरु की पूजा अर्चना कर पाएंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
ज्योतिषाचार्यों ने बताया 149 साल पहले यानी 12 और 13 जुलाई 1870 को ऐसे ही गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ पड़े थे। उस समय चंद्रमा शनि, राहु और केतु के साथ धनु राशि में था। साथ ही सूर्य और राहु एक साथ मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे। इस बार भी 2019 में यह चंद्र ग्रहण आषाढ़ की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में ही दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य पंडित विकास मालवीय ने बताया कि वर्ष 1870 के बाद गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का योग पड़ रहा है। तीन साल की अवधि वाले चंद्रग्रहण का विभिन्न राशियों के जातकों पर अच्छा तो किसी राशि पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा। गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों को सूतककाल लगने से पहले ही गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद लेना शुभ होगा।
विज्ञापन

ग्रहण का समय
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने हिंदू पंचांग के अनुसार बताया कि 16 जुलाई की रात 1:31 बजे से ग्रहण आरंभ होगा। इसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह 4:31 बजे होगा। यानी इस चंद्रग्रहण की पूरी अवधि कुल 3 घंटे की होगी। बताया कि 16- 17 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धनु राशि में लगेगा।
घंटों पहले लगेगा सूतक
ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले लग जाता है। वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है। इस चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को दोपहर 1:31 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि इसकी समाप्ति 17 जुलाई की सुबह 4:31 मिनट पर होगी।
विज्ञापन

ग्रहों की स्थिति
इस चंद्र ग्रहण के समय राहु और शनि चंद्रमा के साथ धनु राशि में रहेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति होने के कारण ग्रहण का प्रभाव और भी अधिक नजर आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि राहु और शुक्र सूर्य के साथ रहेंगे। साथ ही चार विपरीत ग्रह शुक्र, शनि, राहु और केतु के घेरे में सूर्य रहेगा। इस स्थिति में मंगल नीच का हो जाएगा। ग्रहण के समय ग्रहों की ये स्थिति तनाव बढ़ाने वाला साबित होगा। ऐसे में प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका रहेगी।
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर चंद्रग्रहण का अच्छा असर पड़ेगा।
मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि पर ठीक प्रभाव नहीं रहेगा।
वृषभ, कर्क, धनु और कन्या पर चंद्रग्रहण का प्रभाव मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें