फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मी का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से लापता थे, नाले के पास मिली उनकी स्कूटी
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाने के पास स्थित एक नाले में बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे प्राइवेट बैंक के कर्मचारी का शव मिला। नाले के पास में ही एक स्कूटी मिली। स्कूटी में चाभी लगी हुुई थी और इंडिकेटर जल रहा था। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैंक कर्मचारी दो दिन से लापता थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बैंक कर्मचारी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से देवरिया के निवासी नागेंद्र श्रीवास्तव रेलवे से रिटायर्ड हैं। वह शाहपुर के शक्तिनगर कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। नागेंद्र के बेटे आशुतोष श्रीवास्तव (28) गोलघर स्थित इंडसइंड बैंक में कर्मचारी थे। घरवालों के अनुसार आशुतोष मंगलवार की सुबह अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए गए थे। तभी से वापस नहीं आए। उनका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ था। काफी खोजबीन के बाद घरवालों ने शाहपुर थाने में बुधवार की सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की शाम को किसी राहगीर ने उनका शव थाने के पास के एक नाले में देखा। वहीं पर नाले के पास में ही उनकी स्कूटी भी खड़ी थी। उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशुतोष शादीशुदा थे। अभी दस दिन पूर्व ही वह पिता बने थे। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें