फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा पर शोध में मिलेगा इटली का सहयोग

Thu, 29 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी - फोटो :
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को अब गैर परंपरागत ऊर्जा व सस्टनेबल एनर्जी के क्षेत्र में शोध के दौरान इटली के वैज्ञानिकों का सहयोग मिलेगा। इसे लेकर इटली की सरकारी एजेंसी ‘इटैलियन नेशनल एजेंसी फॉर न्यू टेक्नोलाजीज, एनर्जी एंड सस्टनेबल इकोनॉमिक डेवलेपमेंट’(ईएनईए) और एमएमएमयूटी के बीच बुधवार को करार हो गया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के आर्य भट्ट हाल में आयोजित कार्यक्रम में ईएनईए के अध्यक्ष प्रो. फेडरेको टेस्टा और कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर अमल करते हुए शोध कार्यों को गति देने के लिए ईएनईए की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीके शर्मा और यूनिवर्सिटी की ओर से अधिष्ठाता नियोजन प्रो. वीके गिरी और रिसर्च एंड डेवलेपमेंट के अधिष्ठाता डॉ. एसके श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।

दोनों संस्थाओं के बीच इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कुलपति प्रो. ओंकार ने कहा कि इससे यूनिवर्सिटी के शोध कार्यों को ऊंचाई मिलेगी। दोनों संस्थान साथ मिलकर सौर ऊर्जा, बायो गैस, वेस्ट रिकवरी, एथेनॉल और बायोडीजल प्रोडक्शन आदि से जुड़े मामलों में शोध कार्य करेंगे। समझौते से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, अप्लाइड केमिस्ट्री और इस सत्र से शुरू हुए केमिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें