डीवीएनपीजी कालेज के नव निर्वाचित पदाधिकारी ।
- फोटो : Rajesh Kumar
चार वर्ष बाद दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। दिनभर चलेे मतदान के बाद देर शाम मतगणना के बाद घोषित परिणाम के मुताबिक अमित कुमार राव अध्यक्ष और नितिन जायसवाल महामंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार उपाध्याय और पुस्तकालय मंत्री पद पर नितेश को जीत हासिल हुई है। विजयी प्रत्याशियों को विजय के तत्काल बाद कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने शपथ दिलाई।
अध्यक्ष पद पर अमित राव को 414 मत मिले। उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदर्श सिंह के मुकाबले 61 मत अधिक मिले। आदर्श सिंह को कुल 353 मत मिला। महामंत्री पद पर नितिन जायसवाल को 88 मतों से जीत हासिल हुई। नितिन को 424 तो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यविजय यादव को 336 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अभय यादव को 713 मत हासिल हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश 347 मतों से हराया। अविनाश को 366 मत हासिल हुए। पुस्तकालय मंत्री के लिए चुने गए नितेश को 443 मत हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदित्य सिंह को 389 मत मिले। नितेश को 54 मतों से जीत मिली।
सुबह आठ बजे से होने वाले मतदान के लिए सात बजे के बाद से ही विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। तय समय दो बजे तक बनाए गए पांच बूथों पर 2662 पंजीकृत मतों के मुकाबले 1350 यानी करीब 51 फीसदी मत पड़े। तीन बजे से मतगणना का दौर शुरू हुआ और देर शाम करीब साढ़े आठ बजे परिणाम घोषित किया गया और इसी क्रम में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई।
अध्यक्ष पद पर पड़े मत
अमित कुमार राव - 414 (विजेता)
आदर्श सिंह - 353
दीपक सिंह - 310
निखिल सिंह - 250
उपाध्यक्ष
अभय कुमार यादव - 713 (विजेता)
अविनाश कुमार उपाध्याय - 366
राहुल पांडेय - 250
महामंत्री
नितिन जायसवाल - 424(विजेता)
विजय यादव - 336
आदित्यनाथ चतुर्वेदी - 302
रवि प्रकाश पांडेय - 268
पुस्तकालय मंत्री
नितेश - 443 (विजेता)
आदित्य सिंह - 389
ऋषभ अग्रवाल - 341
मो. इस्माइल सिद्दिकी- 159