फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: फेक आईडी से छींटाकशी में तीन छात्र निकाले

Sat, 27 Feb 2016 01:51 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहपाठी के नाम पर फेक आईडी से फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों पर छींटाकशी करने में एमएमएमयूटी के इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को संस्थान से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कुछ और मामलों में तीन और छात्रों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र पप्पू जायसवाल को जब अपने नाम से बने फेसबुक अकाउंट से गलत संदेशों के प्रसारण की जानकारी मिली तो यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी दी। नियंता परिषद की जांच में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के तीन छात्र राहुल कन्नौजिया, अनुज बंसल और ऋषभ श्रीवास्तव आरोपी पाए गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीनों के अनुशासन के सौ फीसदी अंक काटने के साथ निष्कासन का आदेश दिया है। भूमिका संदिग्ध मिलने पर पप्पू जायसवाल को भी चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा मेस कर्मचारी अब्बू के साथ अभद्रता के आरोप में ऋषभ श्रीवास्तव पर 5000 रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। कहा गया है कि पीड़ित कर्मचारी के उपचार के लिए ऋषभ को 1000 रुपये भी देने होंगे। बिना अनुमति के कैंपस में वाहन रखने के आरोप में सिविल इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र सौरभ यादव और आकाश सिंह पर पांच-पांच हजार रुपये का दंड लगाया गया है। इनके भी अनुशासन के सौ फीसदी अंक काटने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र रजत कुमार पर 1000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें