फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जेल पहुंचते ही बीमार हुए विधायक रामानंद बौद्ध, अस्पताल में बीती रात

Fri, 27 Sep 2019 01:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विधायक रामानंद बौद्ध - फोटो : Social Media
विज्ञापन

देवरिया में तोड़फोड़ और आगजनी के आरोपी रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध की जिला जेल आते ही तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को जेल आने के बाद ही उन्होंने अधीक्षक से पर्ची दिखाकर कुछ दवाएं मांगी। वह ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से पीड़ित हैं। जेल प्रशासन ने उनकी दिक्कत को देखते हुए जेल के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

विज्ञापन


जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि विधायक रामानंद बौद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके लिए जरूरी दवाओं का प्रबंध किया जा रहा है। बता दें कि जिला जेल में बंद रहे नौरंग सिंह की पुलिस पिटाई के कारण मौत की झूठी सूचना पर विधायक के नेतृत्व में लोगों ने कुशीनगर के जगदीशपुर चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। 

विधायक पर संतोष पाण्डेय नामक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर विधायक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। उधर, संतोष पाण्डेय की तहरीर पर भी तोड़फोड़ व आगजनी का केस दर्ज हुआ था। पहले केस में उन्हें गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसे निरस्त कराने के लिए विधायक बुधवार को कुशीनगर के एडीजे कोर्ट में पहुंचे थे। इस मामले में वारंट रद्द हो गया, लेकिन संतोष पाण्डेय की तहरीर पर दर्ज केस में जारी वारंट पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें