फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस शुल्क को लेकर छात्रों और वार्डेन में नोकझोंक

विज्ञापन
कुलपति कार्यालय सभागार में छात्रावास भोजन शुल्क को लेकर हॉस्टल वार्डनो के साथ आयोजित बैठक में प?
विज्ञापन
मेस शुल्क को लेकर वार्डेन और छात्रनेताओं में नोंकझोंक
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में इस सत्र से शुरू हो रहे मेस का शुल्क कम करने और दो किश्त में जमा करने की सुविधा देेने को लेकर वार्डेन की बैठक में काफी देर तक हंगामा चला। वार्ता के लिए बुलाए गए छात्रनेताओं को आधे घंटे तक बाहर रोकने पर मामला बिगड़ गया। छात्रनेताओं और वार्डेन में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुलसचिव और मुख्य नियंता ने छात्रनेताओं को समझा कर बैठक से बाहर किया। छात्रों ने कहा कि अगर मेस का शुल्क 16 हजार वार्षिक नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। हालांकि गुणवत्ता की दलील देकर वार्डेन ने इस मांग को खारिज कर दिया।
प्रति कुलपति प्रो. हरिशरण की अध्यक्षता में वार्डेन की बैठक प्रशासनिक भवन में शुरू हुई। इसी बीच मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुला लिया। इन छात्रों ने आठ जुलाई को मेस शुल्क कम करने को लेकर धरना दिया था और मुख्य नियंता ने वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। प्रतिनिधिमंडल में शिव शंकर गोंड, आलोक कुमार सिंह, अनिल दुबे, योगेश सिंह, अविनाश पांडेय वार्ता के लिए पहुंचे। लेकिन छात्रों को बैठक में बुलाने पर कुछ वार्डेन नाराज हो गए। स्वामी विवेकानंद, संत कबीर और महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के वार्डेन से छात्रों में कहासुनी हुई। इसके बाद छात्र बाहर कर दिए गए।
विज्ञापन

20 तक नवीनीकरण करा लें
गोरखपुर। वार्डेन की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी छात्रावासों में 20 जुलाई तक नवीनीकरण कार्य करा लिया जाए। नवीनीकरण फार्म ऑनलाइन उपलब्ध है जिसे विद्यार्थी भरकर प्रिंट संबंधित छात्रावास में जमा करेंगे। अगले आवंटन के पहले छात्रावासों की बुनियादी व आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर मरम्मत कार्य को शीघ्र करा लिया जाए। जिन छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है या खराब हैं, उनमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगवाए जाएं।
विज्ञापन

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
गोरखपुर। विश्वविद्यालय में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। मुख्य नियंता प्रोफेसर गोपाल प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर व छात्रावास परिसर में अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें