फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े से नाराज पति ने पत्नी का सिर ईंट से कूंचकर मार डाला

विज्ञापन
झंगहा में पत्नी की हत्या का आरोपी पति सुनील पासवान।
विज्ञापन
झगड़े से नाराज पति ने पत्नी का सिर ईंट से कूंचकर मार डाला
विज्ञापन

मोतीराम अड्डा (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा के दुबियारी टोला में झगड़े के बाद पति ने बृहस्पतिवार तड़के पत्नी का सिर ईंट से कूंचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की खबर पाते ही भोर में चार बजे पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और पति को हिरासत में ले लिया। घर में मौजूद दो छोटे बच्चों ने पिता की बेरहमी की कहानी पुलिस को बताई।
जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी सुनील पासवान (32) मुंबई में रहकर पेंट-पालिश का काम करता है। पंद्रह दिन पहले ही वह घर आया था और पत्नी किरन (30) और दो बच्चों रूबी (12), अमन (7) के साथ गांव पर रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था। बुधवार रात शराब पीकर घर लौटने पर खाने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद सभी सोने चले गए। बृहस्पतिवार भोर में चार बजे दोनों जग गए और फिर झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर बच्चों की भी नींद खुल गई और वे डरे-सहमे किनारे खड़े होकर देखने लगे। बच्चों ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान पिता ने मां की पिटाई करने लगे। उसका सिर दीवार से लड़ा दिया। फिर ईंट से सिर पर प्रहार करके मां को मार दिया। बच्चों के रोने पर आसपास के लोग भी आ गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पति ने ही पत्नी की मारा पीटा है, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन

ज्यादा गुस्सा आना भी मानसिक रोग
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल अग्रवाल बताते हैं कि ज्यादा गुस्सा आना भी मानसिक रोग है। शराब पीने वाला शख्स ज्यादा उत्तेजित हो जाता है और गुस्से में कोई भी गलत कदम उठा सकता है। पुलिस की माने तो झंगहा में हत्या करने वाला आरोपी शराब के नशे में था उसने गुस्से में पत्नी की पिटाई की और मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें