फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन आज, विदेश के धावक लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफ मैराथन आज, विदेश के धावक लेंगे भाग
विज्ञापन

गोरखपुर। केन्या के धावकों इसाक केंबोई (32) और हन्नाह( 32) के साथ यूथोपिया के धावक मिकियास येमता और मेलकम बृहस्पतिवार को शहर पहुंचे। चारों विदेशी धावक शुक्रवार को शहर में क्रांति दिवस पर शांति सेवा संस्थान की ओर से होने वाली हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे। चारों ने इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
इसाक केंबोई और हन्नाह ने कहा कि केन्या में सबसे ज्यादा क्रिश्चियन रहते हैं। दूसरे नंबर पर मुस्लिम और तीसरे नंबर पर हिंदू समुदाय के लोग हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र केन्या के दौरे पर आये तो उनके भाषणों को सुना। वो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मशहूर हैं। धावकों ने बताया कि केन्याई संसद में दो सदस्य हिंदू हैं।
विज्ञापन

इसाक नौ साल की उम्र से ही मैराथन में दौड़ रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड एक घंटा तीन मिनट में हाफ मैराथन पूरी करने का है। वहीं हन्नाह ने हाल ही में कर्नाटक में हुई मैराथन जीती है। वर्ल्ड क्रास कंट्री रेस में 14 वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा यूथोपिया के धावक मिकियास 26 साल के हैं और मैराथन जीतने के उद्देश्य से गोरखपुर पहुंचे हैं। 28 साल की धाविका मेलकम कई बड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो चुकी हैं। ये सभी एथलीट कई बार भारत में मैराथन के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन

ये है मैराथन का मार्ग
विवि के मुख्य द्वार से सुबह 6:30 शुरू होकर, छात्रसंघ भवन, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, इंजीनियरिंग कॉलेज, सिक्टौर, सहारा इस्टेट, जीडीए, तारामंडल चौक, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज, छात्रसंघ भवन होते हुए विवि के मुख्य द्वार पर आकर खत्म होगी। संयोजक राजकुमार राय ने बताया कि मैराथन में 300 धावक हिस्सा ले रहे हैं। पुरस्कार की राशि दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें