फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

Fri, 24 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
lord shiva - फोटो : getty images
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार के तड़के ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देगी। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सजावट का काम पूर कर लिया गया है। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन के साथ ही फोर्स की तैनाती की गई है। हालांकि, चुनाव में फोर्स की कमी होने की वजह से हर बार की तुलना में कम फोर्स ही तैनात की गई है। इसे देखते हुए मंदिर समितियों ने अपने स्वयं सेवकों और कार्यकर्ताओं को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया है। 
विज्ञापन


शहर के गोरखनाथ, महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में पिछले कई दिनों से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इनके कपाट शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग बनाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ को टुकड़ियों में भगवान शिव के दर्शनार्थ भेजा जा सके। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया है। जहां पर झूला, मिक्की मॉउस आदि की  भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अघोरपीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में पीठ परिसर में अवधूत छबीलेराम की मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। 

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
प्रमुख शिवालयों पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सीसी कैमरे के इस्तेमाल का फैसला लिया है। कैमरे सर्विलांस पर होंगे ताकि हर गतिविधि पर नजर रख सके। सादे ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी मंदिर में तैनात की गई है। इसके साथ ही हर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महानगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली गई है। सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे।
0 रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से  देवरिया को जाने वाली सभी बसें छात्रसंघ चौराहा,  पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा, तारामंडल होकर जाएंगी।
0  देवरिया से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला, पैडलेगंज, छात्रसंघ से जाएंगी।
0 कुशीनगर की तरफ  से आने वाले समस्त बसे, व्यवसायिक वाहन कूड़ाघाट तिराहे से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होकर जाएंगे।
0 कूड़ाघाट से खोराबार बाईपास तथा खोराबार बाईपास से कूड़ाघाट तिराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
0 रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से फरेंदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर के तरफ  जाने वाली समस्त प्रकार के बसें छात्रसंघ से, मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज, कौआबाग, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर जाएंगी।
विज्ञापन

0 महराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ  से आने वाली समस्त प्रकार की बसें खजांची से पादरी बाजार, कौआबाग, मोहद्दीपुर होकर जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें