फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, गौशाला में अनियमितता पाए जाने पर महाराजगंज जिलाधिकारी निलंबित

Mon, 14 Oct 2019 02:20 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
डीएम अमरनाथ उपाध्याय्ष - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निचलौल तहसील की गौशाला में अनियमितता पाए जाने पर महाराजगंज के डीएम अमरनाथ उपाध्याय समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। गौशाला में पशुओं की कमी के कारण सरकार ने यह कदम उठाया है। अब डॉ. उज्ज्वल कुमार महराजगंज के नए डीएम होंगे।

विज्ञापन


दरअसल महाराजगंज के एक पशुशाला में 2500 की जगह केवल 954 ही पशु पाये गए। जांच में पता चला कि पशुओं की संख्या भले ही कम है, लेकिन उनपर पैसे अधिक संख्या के हिसाब से खर्च किए गए हैं। गौशाला में पशुओं की कमी के पीछे जिला स्तर के अधिकारियों की घोर अनियमितता बताते हुए शासन की तरफ से यह कदम उठाया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पशुपालन विभाग के पास 500 एकड़ जमीन थी, जिसमें से 300 एकड़ से ज्यादा जमीन निजी व्यक्तियों को दे दी गई। 

उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों में कामकाज को लेकर शिथिलता पाई गई है, इसलिए निचलौल के तत्कालीन उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार, वर्तमान उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, निचलौल के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके मौर्य और महाराजगंज के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, साथ ही उनके खिलाफ अनुशासिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें