फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: प्रेमी के चाचा ने प्रेमिका को लगाई आग, बयान लेने जिला अस्पताल पहुंचे नायब तहसीलदार

Sat, 24 Nov 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
नगरपालिका पडरौना के एक मोहल्ले में प्रेमी के चाचा ने प्रेमिका को केरोसीन डालकर जला दिया। ऐसा आरोप परिजन मढ़ रहे हैं। बुरी तरह झुलसी प्रेमिका को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वैसे सूचना के बाद पुलिस के साथ नायब तहसीलदार प्रेमिका का बयान लेने जिला अस्पताल गए थे।
विज्ञापन


पडरौना नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से संबंध हो गया था। दोनों पहले मोबाइल से बातचीत करते थे। दो माह पहले दोनों घर से कहीं भाग गए थे, लेकिन पंद्रह दिन बाद फिर वापस लौट आए। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा और दोनों के घरवालों ने आपस में युवक और युवती के संबंध विच्छेद को लेकर समझौता कर लिया। इधर, दो तीन दिनों से युवक और युवती के बीच फिर फोन से बातचीत शुरू हो गई।

इस बात की जानकारी होने पर दोनों के घरवालों में तनातनी हो गई। परिजन दोनों को समझाने-बुझाने में जुट गए। युवती के घरवालों का आरोप है कि शनिवार की शाम प्रेमी युवक के चाचा उसके घर आए और नोकझोंक कर लिए। आरोप है कि प्रेमी के चाचा ने केरोसीन उड़ेलकर बेटी को जला दिया, जिससे बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सुभाषचौक विवेकानंद यादव ने बताया कि एक ही मोहल्ले के रहने वाले युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध है। दोनों दो माह पहले घर से भागे थे और फिर पंद्रह दिन बाद लौट आए थे, लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। युवती के परिजन प्रेमी युवक के चाचा पर केरोसीन डालकर जलाने का आरोप तो मढ़ रहे हैं, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार युवती का बयान लिए, लेकिन वह अपना नाम ही सिर्फ बताई है। घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी उसे कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी है। वैसे प्रथम दृष्टया युवती के जलने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें