फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः गैस कटर से एसबीआई का एटीएम काटकर 7.45 लाख उड़ाए

विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई के एटीएम में चोरी के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम ।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर के उत्तरी गेट से महज सौ मीटर दूर स्थित एसबीआई की गोरखनाथ शाखा का एटीएम गैस कटर से काटकर 7.45 लाख रुपये उड़ा दिए गए। बेहद सुरक्षित माने जाने वाले मुख्यमंत्री आवास से सटे इलाके में इतनी बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आला अफसर भी पहुंचे और साक्ष्य जुटाया।

विज्ञापन


पुलिस अब बैंक व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात को अंजाम देने वालों ने बैंक के सभी कैमरों पर काले पेंट का स्प्रे कर दिया था।
रविवार की सुबह 11 बजे शाखा प्रबंधक शशांक कुमार दूबे के पास लखनऊ हेड ऑफिस से फोन आया और उनसे पूछा गया कि आपका एटीएम क्यों बंद है? इसके बाद शाखा प्रबंधक भागकर एटीम के अंदर गए तो देखा उसके पार्ट बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन


एटीएम में डाले गए 7.45 लाख रुपये उड़ा दिए गए थे। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह, क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और पुलिस पहुंच गई। जांच शुरू हुई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि गैस कटर से एटीएम काटने में लंबा समय लगता है। भीड़ वाले क्षेत्र में आसानी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया।

एटीएम काटकर 7.45 लाख उड़ाए गए हैं। बैंक और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की रात्रि गश्त और बैंकों की सुरक्षा की भी जांच नए सिरे से कराई जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें