फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे रवि किशन, जोरशोर से हुआ स्वागत  

Thu, 18 Apr 2019 05:46 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
रवि किशन
विज्ञापन

गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद गुरुवार को पहलीबार रवि किशन गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान सहजनवां और नौसढ़ में उनका स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


यहां रवि किशन ने लोगों से कहा कि यह मोदी और योगी की सुनामी है। जनता मोदी को फिर से पीएम चुनने जा रही है। उन्होंने यूपी में 73 से अधिक सीट जितने का दावा किया।

बीच-बीच में वो भारत माता की जय, जय श्री राम, हर-हर महादेव का नारा लगा कर कार्यकर्ताओ में जोश भरते रहे। कार्यकर्ताओ ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस बीच रवि किशन ने कार्यकर्ता और आम जनता से हाथ मिलाया और बुजुर्गों का हाथ अपने सिर पर रखवाकर आशीर्वाद लिया और उनका अभिवादन स्वीकार किया। रवि किशन ने कहा कि मोदी और योगी के आशीर्वाद से लड़ रहा हूं। सारथी के रूप में गोरखपुर आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें