फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने किया जहरखुरान गिरोह का भंडाफोड़, मंत्री के गनर से लूटी कार्बाइन भी बरामद 

Thu, 18 Apr 2019 04:13 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर में जहरखुरान गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ गोरखपुर इकाई ने गुरुवार को अहम कार्रवाई करते हुए एक संगठित अभ्यस्त जहरखुरान गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह द्वारा तीन अप्रैल को जनपद गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अम्बिका चौधरी के गनर आरक्षी दुर्गेश यादव से जहरखुरानी कर लूटी गई कार्बाइन बरामद की गई है।

विज्ञापन


गिरोह का एक सदस्य दिनेश निषाद कार्बाइन सहित बस स्टैंड थाना कैंट जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। अभियुक्त के पास से जहरखुरनी के लिए प्रयोग किए जाने वाला डिब्बा बंद जूस और बेहोश करने वाली दवा (Ativan) भी मिली है।

गिरोह जनपद गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर,अम्बेडकरनगर, फैजाबाद आदि जनपदों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त से घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें