फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, विपक्ष के छल से जनता वाकिफ : योगी आदित्यनाथ

Tue, 02 Apr 2019 04:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल तक शासन किया है। 1947 से ही गरीबी मिटाने का दावा किया जा रहा है लेकिन हुआ क्या? कांग्रेस के छल से जनता वाकिफ है। वह नकद रकम के झांसे में नहीं आएगी। कांग्रेस ने 55 साल की नाकामियों को 55 पेज के घोषणा पत्र में गिनाने का काम किया है।

विज्ञापन


दो दिवसीय (1, 2 अप्रैल) पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को निपाल क्लब में आयोजित भाजयुमो के युवा सम्मेलन में हिस्सा लिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकलुभावन वादे करके कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। कांग्रेस का हाथ हमेशा देश विरोधियों के साथ रहा है। इसी वजह से राष्ट्रद्रोह कानून में बदलाव की बात घोषणा पत्र में कही गई है। कश्मीर में सैनिकों की तैनाती कम करने का दावा है। विपक्ष ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। इस झांसे में जनता नहीं आएगी। कांग्रेस का झूठ बेनकाब होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल करने के लिए अक्ल की जरूरत होती है। कांग्रेस अध्यक्ष की बुद्धि पर तरस आता है। वह कहते हैं गरीबों को नकद देंगे लेकिन ये नहीं बताते कि लाभार्थी कौन होगा? नकद रकम कहां से आएगी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था, वो किया है। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसकी किस्त किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें