फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, कश्मीर से हटाएंगे अनुच्छेद 370

Mon, 29 Apr 2019 07:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित - फोटो : twitter
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में सोमवार को विश्वनाथगंज विधानसभा के मिश्रपुर की बाग लीलापुर में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गठबंधन पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी कश्मीर को देश से अलग करना चाहती है, लेकिन भाजपा यह नहीं होने देगी। एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। सरकार बनने पर हम कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे। यह हमारे संकल्प पत्र में भी है। कश्मीर में शांति के लिए यह जरूरी है। 

विज्ञापन


शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मायावती कहती हैं कि मोदी नकली पिछड़े हैं। वह सही कहती हैं। मोदी पिछड़े नहीं बल्कि अति पिछड़े और अति गरीब वर्ग से हैं। भाजपा की सरकार ने पिछड़ों और दलितों का आरक्षण कम किए बिना सवर्णों को भी दस प्रतिशत आरक्षण दिया है। माया-अखिलेश और राहुल सब एक तरफ हैं तो दूसरी तरफ मोदी हैं। महागठबंधन के पास इसका जवाब नहीं है कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा। 

शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर सोमवार को मायावती, मंगलवार को अखिलेश, बुधवार को ममता, गुरुवार को चंद्रबाबू नायडू, शुक्रवार को देवगौड़ा प्रधानमंत्री होंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा। कांग्रेस ने यूपी में 55 और बुआ-भतीजे की पार्टी ने 25 वर्ष तक शासन किया, लेकिन यूपी को कुछ नही मिला। मोदी ने पांच साल के अंदर जो कर दिखाया वह राहुल की पांच पीढ़ियों ने नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें