पुलिस से पिता की शिकायत करता हुआ मासूम
- फोटो : अमर उजाला
दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर पुलिस चौकी पर सोमवार को करीब साढ़े दस बजे आठ वर्ष का एक बच्चा दौड़ता हुआ आया और चौकी इंचार्ज से बोला कि अंकल जल्दी घर चलिए, अब्बू न अम्मी को मार रहे हैं। चौकी इंचार्ज बच्चे के साथ उसके घर पहुंचे और पिटाई कर रहे व्यक्ति को पकड़कर चौकी पर ले आए। हालांकि मार खाने के बावजूद महिला ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने केवल शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि मार खाने के बावजूद तबस्सुम ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। इसके बाद इश्तियाक का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।