फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको रनिंग स्टॉफ का जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोको रनिंग स्टाफ ने जीएम दफ्तर पर धरना दिया
विज्ञापन

गोरखपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय संगठन के निर्देश पर बुधवार को महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। निजीकरण, निगमीकरण, ठेकेदारी के विरोध में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष जेएन शाह ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ की जायज मांगों पर भी रेलवे बोर्ड स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। रेलवे बोर्ड से किमी के रेट को आरएसी 1980 के फार्मूले के अनुसार निर्धारित करने, नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने, निजीकरण, निगमीकरण और आउटसोर्स पर रोक लगाने, रनिंग स्टाफ के किमी एरियर एवं वर्तमान भत्ते का 70 फीसदी आयकर मुक्त करने तथा पूर्वोत्तर रेलवे में मनमाने तरीके से हो रहे स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री विनय शर्मा ने कहा कि जब तक एसोसिएशन की मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। अध्यक्षता कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, शिव पूजन वर्मा, विशाल सिंह, भरत कुमार, संजीव कुमार सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें