फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर फोरलेन पर दो बसों में टक्कर, एक घायल, सभी यात्री सुरक्षित

Sat, 30 Nov 2019 11:55 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर फोरलेन पर मधुरिया पुलिस चौकी के पास शनिवार सुबह दो प्राइवेट बसों में टक्कर हो गयी। दोनों प्राइवेट बस आगे पीछे चल रही थी। सवारी बैठाने के लिए दोनों बसें मधुरिया पुलिस चौकी के सामने रुकने वाली थीं। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


दुर्घटना में एक बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दूसरे बस का परिचालक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुचे मधुरिया चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने घायल परिचालक को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। फिलहाल घायल परिचालक का इलाज चल रहा है। हालांकि घटना में किसी भी यात्री  के घायल होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें