अभयनंदन इंटर कॉलेज में गेल्हा देवी क्रिकेट गोल्ड कप के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
शीला स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित गेल्हा देवी क्रिकेट गोल्ड कप में रविवार को फाइनल मैच में केएस टैलेंट ने 33 रनों से लक्ष्य एकेडमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम के हिमांशु को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अभिनंदन इंटर कॉलेज के मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में टॉस केएस टैलेंट की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। हिमांशु ने 44 गेंदों में धुआंधार बल्लेबाजी कर 52 रन बनाए। अरशद ने 18 और लारा ने 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में लक्ष्य एकेडमी की ओर से रंजीत यादव ने 3 विकेट और राकेश, अन्नू, पंकज ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य एकेडमी की टीम केएस टैलेंट के गेंदबाजों का सामना न कर सकी और 103 रनों पर सिमट गई। राकेश ने 28 और योगेश ने 19 रनों का योगदान दिया। केएस टैलेंट के लारा ने चार, जबकि नीरज ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इस मौके पर राहुल सिंह, बशीर अहमद, पंकज, सरताज अली, बद्रे आलम, निहाल, आकाश, अजीत विजय, सूरज आदि लोग मौजूद थे।