मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
देश की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी है, उसपर खरा उतरने की जिम्मेदारी हम सबकी है। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेन्द्र भाई मोदी ने कहा था कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हमारी सरकार का एक मात्र संकल्प है।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए गांव गरीब किसान मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही है। उक्त बातें महराजगंज में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
वे रविवार को परतावल नवीन मंडी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश लगातार खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गांव गरीब किसानों नौजवानों को हित में काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।