फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षनाथ मंदिर में कन्याओं का पूजन हुआ

Fri, 15 Apr 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में कन्याओं के पांव पखारते सांसद महंत आदित्य नाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि में नव दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन, हवन तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन गोरक्षनाथ मंदिर में किया गया।
विज्ञापन


गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने बताया कि वासंतिक नवरात्र के प्रतिपदा तिथि से प्रात: एवं सायं गोरक्षनाथ स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन ग्यारह ब्राह्मणों के द्वारा संपन्न किया गया। नवमी का हवन संपन्न होने के बाद नव दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन और भंडारा संपन्न हुआ।

नवमी तिथि में भगवान श्रीराम का जन्म होने के कारण भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम अपने आचरण से सामाजिक धार्मिक और राष्ट्रीय जीवन के लिए अपनी आचरण की मर्यादा से आदर्श प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


उसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। श्रीराम का चरित्र वस्तुत: भारत का वास्तविक चरित्र है। उनके बगैर भारत के किसी भी व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। यही कारण है कि हजारों वर्षों बाद भगवान श्रीराम के प्रति भारत के जन जन में अपार आस्था और श्रद्धा का भाव दिखता है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें