सेंट एंड्रयूज कॉलेज में अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डॉ.जे.के लाल व अन्य।
- फोटो : shivharsh
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में हुई अंतर्संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विज्ञान संकाय को हराकर कला संकाय ने ट्रॉफी जीत ली। मुख्य अतिथि प्रो. सुधीर श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
सोमवार को हुए इस मैच में टॉस जीतकर कला संकाय बल्लेबाजी करने उतरी। रजत भट्ट के 30 और विष्णु के 26 रन की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 138 रन जोड़े। विज्ञान संकाय की ओर से अभिषेक शाही ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट लिए।
अजय श्रीवास्तव ने चार ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट झटके। सीपी यादव और अनंत ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विज्ञान संकाय की टीम 19 ओवर में 119 रन पर आल आउट हो गई। कला संकाय की ओर से रजत भट्ट ने चार ओवरों में 27 रन देकर तीन विकेट झटके।
इस तरह रजत भट्ट के आलराउंड प्रदर्शन से कला संकाय ने 19 रनों से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन का खिताब अभिषेक शुक्ला, बेस्ट गेंदबाज अविनाश शुक्ला बने, जबकि मैन ऑफ द सीरीज जियाउल खान को चुना गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय चहल, प्राचार्य प्रो. जेके लाल, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अनुग्रह तिवारी, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. दीपक, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. सुशील राय आदि मौजूद थे।