फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगी बंदी की अगली रणनीति

Sat, 09 Apr 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सराफा भवन में बैठक को संबोधित करते शरद चंद अग्रहरि साथ में अतुल सराफ, पीडी जैन व अन्य। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में शनिवार को भी सराफा दुकानें बंद रहीं। सराफा कारोबारियों ने बैठक कर बंदी पर चर्चा की। इस दौरान तय हुआ कि रविवार को नेशनल और प्रादेशिक एसोसिएशन के निर्णय के समर्थन में गोरखपुर मंडल के व्यापारी भी काम करेंगे। फिलहाल बंदी आगे बढ़ेंगी या नहीं इस पर फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन


सराफा की दुकानें एक महीने आठ दिनों से बंद है।  कारोबारी विरोध को लेकर तरह तरह के हथकंडे अजमा चुके हैं, मगर अभी तक कोई बात नहीं बन सकी है। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शरद चंद अग्रहरि ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि भाजपा हर छोटी बड़ी बात पर व्यापारियों के साथ खड़ी रहती थी।

उन्होंने कहा आज बंदी की वजह से सराफा व्यापारी और कारीगरों की हालत बिगड़ रही है बावजूद इसके सरकार जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि 10 अप्रैल तक बंदी का निर्णय लिया गया था। अब बंदी आगे जारी रहेगी या नहीं यह प्रदेश नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन


बैठक में पुष्पदंत जैन, अतुल सराफ, मदन वर्मा, राकेश वर्मा, विनीत अग्रवाल, केशव, संतोष रस्तोगी, अरुण, सोनू निगम, राजू सिंह, महेंद्र अग्रहरि, दिलीप वर्मा, अशोक वर्मा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें