फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एचआईवी ग्रस्त प्रसूता को पीटा

Thu, 01 Jun 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक बार फिर डॉक्टरों पर मरीज की पिटाई के आरोप लगे। गायनी विभाग में एचआईवी ग्रस्त प्रसूता को जूनियर डॉक्टरों ने पीट दिया। उसकी गलती ये थी कि उसने डॉक्टरों को खुद के एचआईवी ग्रस्त होने की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन


बस्ती की रहने वाली गर्भवती मंगलवार शाम गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाई गई थी। उसे गायनी विभाग में भर्ती किया गया था। वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। देर रात डॉक्टरों ने उसका प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बुधवार को जच्चा-बच्चा के खून की जांच की रिपोर्ट आई। इसे देखकर डॉक्टर हतप्रभ रह गए। महिला और नवजात दोनों ही एचआईवी संक्रमित मिले। यह देख डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए।

गुस्से से तमतमाई विभाग की कुछ जूनियर डॉक्टर प्रसूता के पास पहुंच गईं और उसे ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे गायनी वार्ड में हंगामा मच गया। वार्ड में भर्ती दूसरी महिलाएं डर गईं। डॉक्टरों का उत्पात देखकर प्रसूता के साथ मौजूद तीमारदार महिला भाग गई। हालांकि एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह इमरजेंसी में ही ड्यूटी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में हुई थी पति की मौत, नहीं थी एचआईवी की जानकारी
दूसरी ओर पीड़ित प्रसूता के पति की हाल ही में मौत होने की जानकारी मिली। पता चला कि महिला को खुद के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी नहीं थी। उसे इसका पता तब चला, जब डॉक्टर उसकी जांच रिपोर्ट लेकर उसे पीटने लगे।

संक्रमण के डर से अपना फर्ज भूलीं जूनियर डॉक्टर
गर्भवती का प्रसव कराने के दौरान जिन डॉक्टरों ने उसे संभाला था, प्रसव के बाद आई रिपोर्ट देखकर वो डर गईं। एचआईवी संक्रमण के डर में उन्हें अपना फर्ज भी याद नहीं रहा और मरणासन्न हाल में लेटी प्रसूता को बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें