जेईई एडवांस परीक्षा में भी पूर्वांचल के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर योग्यता साबित की। इन होनहारों ने अच्छे अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। परिणाम आने के बाद इनकों के घरों पर जश्न जैसा माहौल रहा। रविवार को कई कोचिंग सेंटरों में सफलता अर्जित करने वाले मेधावियों के साथ जश्न मनाया गया। हालांकि सर्वर डाउन होेने के चलते रिजल्ट जानने में विद्यार्थियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
पिता के आईएएस बनने का सपना पूरा करूंगा
जेईई मेंस में जब 296वां स्थान हासिल किया तो पिता का सपना थाकि आईएएस बनूं। वे एक दवा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। मैंने उनके सपने को एक चैलेंज के रूप में लिया है। इसे साकार करने के लिए पूरी लगन से कड़ी मेहनत की और रिजल्ट देखकर बहुत खुशी हुई है कि अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ाया है। मेरा मानना है कि हर किसी को सपने देखने चाहिए और उसे सच साबित करने के लिए उसका पीछा करना चाहिए। मेहनत का परिणाम जरूर मिलता है।