फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में बड़हलगंज के जितेंद्र अव्वल

Wed, 17 Feb 2016 02:06 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता के 200 मीटर दौड़ में बड़हलगंज के जितेंद्र अव्वल रहे। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समारोह में पंकज वर्मा ने कहा कि गांव की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में केवल गांव के बच्चों को एक मौका देने की जरूरत है। इस दौरान सुभाष सिंह, श्रीप्रकाश मणि, छविंद्र नाथ पांडेय, केएस गौड़, पीपी सोलंकी, राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, बाबूलाल वर्मा, अशोक उपाध्याय, रणजीत शाही, खुर्शीद अहमद, संजीत कुमार, साबिर अली आदि मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के परिणाम
बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में बड़हलगंज के जितेंद्र यादव प्रथम, बांसगांव के आनंद यादव द्वितीय तथा जंगल कौड़िया के सिकंदर साहनी तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में कौड़ीराम के सिकंदर यादव प्रथम, बांसगांव के आनंद यादव द्वितीय तथा ब्रह्मपुर के विकास शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में बांसगांव के दीपक प्रथम, जंगल कौड़िया के श्याम सुंदर द्वितीय तथा पाली के विरजू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



 1500 मीटर दौड़ में बड़हलगंज के दीपक यादव प्रथम, कैंपियरगंज के श्याम सुंदर द्वितीय तथा खोराबार के बृजेश तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में खजनी के नितेश प्रथम, कौड़ीराम के इंद्रेश द्वितीय तथा उरुवा के आशुतोष यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अन्नू पासवान प्रथम, अर्चना यादव द्वितीय तथा निधि राय तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में वंदना यादव प्रथम, अंशु प्रजापति द्वितीय तथा ममता चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में अर्चना यादव प्रथम, ममता निषाद द्वितीय तथा खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें