फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय कारागार के सीसीटीवी कैमरे हुए ठीक

Wed, 17 Feb 2016 01:59 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे ठीक हो गए है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जेल अधिकारियों ने तत्काल सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवा लिया। प्रदेश की दस संवेदनशील जेलों में मंडलीय कारागार गोरखपुर भी शामिल है। संवेदनशील होने की वजह से मंडलीय कारागार में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर मंडलीय कारागार में मुख्य गेट से लेकर अंदर बैरकों तक लगभग एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिससे जेल की सुरक्षा के साथ साथ सभी पर नजर रखी जा सकें।
विज्ञापन




 जेल के बैरकों में बंदियों पर खासतौर से नजर रखना जेल प्रशासन के लिए बेहद जरूरी है। जेल के मुख्य गेट से लेकर अंदर बैरकों तक लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए है। जिसकी वजह से जेल अधिकारी बंदियों पर नजर नहीं रख पा रहे है। सबसे बड़ी परेशानी जेल के मुख्य गेट पर है। बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों पर जहां अंदर से ही नजर रख ली जा रही थी वह अब नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसके बाद जेल अधिकारियों ने सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवा लिया है।
विज्ञापन



कुछ सीसीटीवी कैमरों में खराबी आई थी जिसे ठीक करवा लिया गया है। जेल की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
एसके शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें