फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जय दूल्हां देवा स्वामी जय दूल्हां देवा’ से गूंजे झूलेलाल मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जय दूल्हां देवा स्वामी जय दूल्हां देवा’ से गूंजे झूलेलाल मंदिर
विज्ञापन

झूलेलाल प्रतिमाओें और पुंडरी कलश की पूजा के बाद आरंभ हुई शोभा यात्रा
आयोलाल झूलेलाल जैसे गीतों पर डोकला नृत्य करते युवाओं ने किया उत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चालीहा महोत्सव और नवरात्रि की समाप्ति पर रविवार को भगवान झूलेलाल की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। आयोलाल झूलेलाल जैसे भक्ति गीतों पर डोकला (डांडिया) करते युवक युवतियां और उनके पीछे सामाजिक संदेश देने वाली झांकियाें के साथ बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष महिलाओं का हुजूूम शोभा यात्रा में शामिल था। शोभा यात्रा शहर विभिन्न हिस्सों से गुजरी तो लोगों ने फूल बरसा कर और मिठाई आदि बांट कर स्वागत किया। सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की और फल प्रसाद बांटा।
गोरखपुर में भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा का आरंभ करवाने वाले स्व. मुखिया ओटन दास के निवास से पूजा अर्चना के बाद संगीत और नृत्य के बीच शोभा यात्रा का पुंडरी कलश गोरखनाथ स्थित श्रीश्री झूलेलाल मंदिर लाया गया। पुंडरी कलश के मंदिर में रखे जाने के साथ ही नवरात्रि व्रत की समाप्ति हुई। यहां शोभा यात्रा के लिए भगवान झूलेलाल की प्रतिमा रखी गई, इसी क्रम में महानगर के विभिन्न इलाकोें से भी भगवान झूलेलाल की प्रतिमाएं इकट्ठा की गईं। शहर की तीन अन्य झूलेलाल समितियां भी शोभा यात्रा के जुलूस में शामिल हुईं।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में झूलेलाल समिति के प्रधान अर्जुन वलानी के साथ मीडिया प्रमुख जीवत सिंह माधवानी, सरदार पटेल अहलानी, अशोक जुमनानी, इंद्र कुमार अहलानी, खैराज दास, देवा केशवानी, कमल मंझानी, मदनलाल सावलानी, घनश्याम आहूजा, हरीश रामवानी, गोवर्धन दास सावलानी, ओम प्रकाश नवलानी, बलराम लखवानी, टीकम मोरवानी, कन्लैयालाल वरयानी, सुगनी चंद सेवानी, हिरवानी लेन के मुखिया दीवानचंद साधवानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सीएम योगी ने भगवान झूलेलाल को आध्यात्मिक
उन्नति की राह दिखाने वाला बताया
शोभा यात्रा को गोरखनाथ मंदिर के गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रतिनिधि द्वारिका तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। इससे पहले द्वारिका तिवारी ने झूलेलाल समिति के अध्यक्ष अर्जुन वलानी के नाम भेजा गया मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री ने झूलेलाल जयंती पर प्रसन्नता जताते हुए झूलेलाल को सिंधी समाज की आध्यात्मिक उन्नति की राह दिखाने वाला और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला बताया। कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा में झूलेलाल जैसे संत ऋषि मुनियों के प्रताप और उनके दिव्य ज्ञान शक्ति से देश के आध्यात्मिक और सांस्कृति रक्षा के साथ ही सामाजिक व्यवस्था मजबूत हुई है। बाद में मेयर सीताराम जायसवाल और एसपी सिटी डा. कौस्तुभ ने पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

जगह-जगह स्वागत-सम्मान
शोभा यात्रा गोरखनाथ ओवरब्रिज से निकलकर जटा शंकर तरंग क्रासिंग पहुंची। यहां सिंधी समाज के युवा, बुजुर्ग, महिला पुरुषों ने स्वागत किया और झूलेलाल की प्रतिमाओें की पूजा अर्चना की और फल चढ़ा कर प्रसाद लिए। जुलूस के स्वागत के लिए मार्ग में और चौराहों पर बिजली की सजावट की गई थी। बख्शीपुर युवा समिति ने जुलूस का भव्य स्वागत किया । एसएसपी गोरखपुर सुनील गुप्ता ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और झांकियों को पुरस्कृत किया। शोभा यात्रा कैलाश नगर, कल्याणपुर, जटाशंकर, हजारीपुर, आर्यनगर, बक्शीपुर, बैंक रोड, विजय चौक, सिनेमा रोड होते हुए देर शाम गोलघर स्थित कृपाल वस्त्रालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। यहां भगवान झूलेलाल और पुंडरी कलश की पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया और झूलेलाल समिति के प्रधान अर्जुन वलानी ने शोभा यात्रा समाप्ति की घोषणा की। इसके बाद पुंडरी कलश और झूलेलाल की प्रतिमाओं को राजघाट ले जाया गया जहां पूजा अर्चना के बाद उन्हें विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें