अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने के बाद नेपाल जा रहे गुजरात के लोगों की कार आवारा पशु बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
दो को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया है। कार में तीन महिलाएं दो पुरूष थे। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जमौलिया के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे अचानक छुट्टा पशु आ गया। कार की स्पीड तेज रहने के दौरान बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।
आसपास के लोगों ने मौके पर पहुचकर घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस 108 एंबुलेंस की मदद से पांचों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गई। जहां उनकी पहचान अल्फा (42) पत्नी अजय कुमार, नेमसिस (39) पत्नी विजय, इंदिरा (48), विंदा राय (42) व अजय (43) निवासी महमूदाबाद गुजरात के रूप में हुई।
सीएचसी से इलाज के दौरान इंदिरा व अल्फा की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। जहां 42 वर्षीय अल्फा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी लोग गुजरात से अयोध्या में दीप उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आए थे और अयोध्या से नेपाल के लिए घूमने निकले थे।