फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंजः रोडवेज बस की चपेट में आने से बालिका की मौत, सड़क जाम

Sun, 27 Oct 2019 11:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के गांव नौवाबारी के निकट रविवार की सुबह करीब नौ बजे एक आठ वर्षीय बालिका तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मौका पाकर बस चालक बस लेकर सीधे कोतवाली में पहुंच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल बालिका को इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाए जहां पर चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रॉली ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क को जाम कर दिया। जाम को हटवाने गए दो होमगार्ड जवानों को आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने पिटाई कर दी। घंटों समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण सड़क से हटे। परिजन व ग्रामीणों ने लापरवाह बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव नौवाबारी निवासी गुड्डू खान की बेटी सकीना उर्फ छोटी (8) मां लक्ष्मी पंडाल में प्रतिमा को देखने जा रही थी। अभी वह घर से निकलकर ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर कुछ दूर ही पहुंची थी कि इसी बीच निचलौल की तरफ से ठूठीबारी जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में सकीना उर्फ छोटी  आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृत बालिका के पिता गुड्डू खान सऊदी में हैं।
विज्ञापन

 
इस संबंध में कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि बस व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मृत बालिका के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें