फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से इंडिगो की दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता की फ्लाइट रही निरस्त, यात्री हुए परेशान

Tue, 24 Dec 2019 10:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file
विज्ञापन
मौसम खराब होने की वजह से मंगलवार को विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता की उड़ान निरस्त हो गई। अचानक फ्लाइट निरस्त होने से एयरपोर्ट से लेकर उसके बाहर काफी देर तक आपाधापी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में यात्री और उनके परिजन घंटों परेशान रहे। कई यात्रियों ने आकस्मिक वजहों से यात्रा के लिए विमान का विकल्प चुना था, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इनमें दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच जाती है। मगर तब तक एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी मानक से कम होने की वजह से ये फ्लाइट संबंधित शहरों से उड़ान ही नहीं भर सकीं। वहां से आने वाली फ्लाइट ही दोबारा गोरखपुर से उड़ान भरती है लिहाजा यहां से भी उड़ान संभव नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वर्तमान में दिल्ली के लिए इंडिगो के अलावा स्पाइस जेट और एयर इंडिया की भी फ्लाइट है। मगर हैदराबाद और कोलकाता के लिए सिर्फ विमानन कंपनी इंडिगो की ही फ्लाइट सेवा है। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद मौसम थोड़ा ठीक हो जाने की वजह से दिल्ली की बाकी दोनों और मुंबई की उड़ान समय से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें