फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर-ए-शहादत की तैयारियां पूरीं, आज निकलेगी नमन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठीक से लगेगी-हरीश
विज्ञापन

सफर-ए-शहादत की तैयारियां पूरीं, आज निकलेगी नमन यात्रा
- गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों और माता गुजर कौर की शहीदी को समर्पित होगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मानवता और सिख धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों और मां गुजर कौर की शहादत को सिख समाज बुधवार को ‘सफर-ए-शहादत’ नमन यात्रा से श्रद्धांजलि देगा। नमन यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पंज प्यारों क ी अगुवाई में निकलने वाली यात्रा में सिख समाज के लोग 51 कारों से शामिल होंगे। पूरी यात्रा के दौरान ‘धन गुरु गोबिंद सिंह’ और ‘वाहे गुरु’ नाम का सिमरन होगा।
यात्रा जटाशंकर गुरुद्वारा से सुबह 10 बजे शुरू होकर, यातायात चौक, गोलघर काली मंदिर, इंदिरा तिराहा, टाउनहाल चौक, शास्त्रीचौक से होते हुए छात्रसंघ चौराहा पर समाप्त होगी। उसके बाद सिख समाज के लोग पैदल ही धन गुरुगोबिंद का सिमरन करते हुए पैडलेगंज गुरुद्वारा तक जाएंगे। पैडलेगंज गुरुद्वारा की ओर से साध संगत का अभिनंदन किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि 20-29 दिसंबर तक जटाशंकर गुरुद्वारा की ओर से शहीदी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरुद्वारा में शबद कीर्तन, सुखमनी साहब के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नमन यात्रा का आयोजन 25 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 को पैडलेगंज गुरुद्वारा में सुखमनी साहब का पाठ
शहीदी दिवस के अंतर्गत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, पैडलेगंज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह सुखमनी साहिब का पाठ होगा। स्थानीय जत्थेदारों की ओर से कीर्तन किया जाएगा। आकर्षण का केंद्र पटियाला से आए कथा वाचक सुच्चा सिंह की ओर की गई अरदास होगी। आखिर में लंगर के साथ शहीदी दिवस का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें