फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंजः सदर विधायक की पदयात्रा में ग्रामीणों के साथ मारपीट, हंगामे का वीडियो वायरल

Tue, 04 Dec 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इन दिनों भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव की खाक छान रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों का बखान जमकर हो रहा है। वहीं दूसरी ओर उपलब्धियों की पोल जनता ने ही खोल कर रख दी। सदर विधायक की पदयात्रा में हुए बवाल को लेकर मंगलवार को चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 

विज्ञापन


पदयात्रा में जो कुछ हुआ उससे हर कोई सन्न रह गया। जनता केो आक्रोश के साथ विधायक साथ पदयात्रा कर रहे सहयोगी भी कड़े तेवर में दिखे। पूरे घटना क्रम का वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गयी। उधर सदर विधायक ने पूरे घटना क्रम को विरोधियों की साजिश करार देते हुए इसे हल्की-फुल्की नोंक झोंक बताया है। विरोध और मारपीट जैसी बात को सिरे से खरिज कर दिया।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बरईपट्टी टोले की जनता के साहस को सलाम है। भाजपा को अब समझ लेना चाहिए कि जनता उनके बहकावें में नहीं आएगी। वादाखिलाफी का परिणाम है कि जनाक्रोश बढ़ रहा है। विधायक एवं उनके समर्थक सत्ता की धौंस दिखाकर जनता को डराने की कोशिश कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। जनता को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। जनता भाजपा को जवाब देने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें