फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 फीसदी के पास आधार कार्ड

Tue, 12 Apr 2016 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : PTI
विज्ञापन
आधार कार्ड नहीं होने से भले ही लोग रोजाना गैस एजेंसियों से लेकर बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं मगर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 70 फीसदी लोगों के पास आधार कार्ड है। सबसे ज्यादा देवरिया में 71 फीसदी, कुशीनगर में 66 फीसदी और महराजगंज में 67 फीसदी कार्ड हैं। पूरे सूबे की बात करें तो यह आंकड़ा 68.63 फीसदी है।
विज्ञापन


कमिश्नरी में हुई बैठक के दौरान लखनऊ के आंचलिक कार्यालय से आए हिमांशु ने ये आंकड़े पेश करते हुए बताया कि सरकार का पूरा फोकस 18 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बनवाने पर है। 90 फीसदी बच्चों का अभी तक आधार नहीं बन पाया है।

इसपर कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने सभी डीएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में बच्चों के आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा शिक्षकों की भी मदद ली जाए। अभिभावकों के अलावा बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें