फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए की जांच में कोचिंग पढ़ाते मिले दो प्रधानाध्यापक, बीएसए बोले- रिपोर्ट मिलते ही होगी कार्रवाई

Sun, 03 Feb 2019 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
कोचिंग क्लास - फोटो : social media
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के कुछ शिक्षकों के पास नौनिहालों को पढ़ाने के लिए उन विद्यालयों में वक्त भले न मिले, लेकिन अतिरिक्त कमाई के लिए कोचिंग सेंटरों में भरपूर वक्त दे रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा शनिवार की सुबह पडरौना नगर के एक कोचिंग सेंटर में देखा गया। एबीएसए पडरौना ने छापे मारी किया तो वहां दो प्रधानाध्यापक छात्रों को कोचिंग पढ़ाते मिले। जबकि दूसरी जगह भनक लग जाने से संचालक व शिक्षक कोचिंग सेंटर बंद कर भाग निकले। एबीएसए इसकी रिपोर्ट बीएसए को देंगे। इस कार्रवाई के बाद कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अवैध रूप से कोचिंग सेंटरों में छात्रों को पढ़ाने की शिकायतें मिलने के बाद बीएसए की तरफ से छापेमारी शुरू कराई गई है। शनिवार को सुबह शहर के दो कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की गई। पडरौना के एबीएसए एसएन प्रजापति ने बताया कि नगर के एक कोचिंग सेंटर पर पहले छापेमारी किया तो वहां प्राथमिक विद्यालय जंगल बेलवा के प्रधानाध्यापक शरद कुमार गुप्ता और मांघी विशुनपुरा में तैनात प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पांडेय छात्रों को कोचिंग पढ़ाते हुए मिले। एबीएसए ने साक्ष्य के तौर पर कोचिंग क्लास में पढ़ाते हुए वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। इसकी सूचना तत्काल मोबाइल के जरिए बीएसए को भी दी।

उसके बाद वह बेलवा चुंगी स्थित दूसरे कोचिंग सेंटर पर पहुंचे, लेकिन तब तक इसकी भनक कोचिंग सेंटर संचालक को लग गई और वहां कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक व संचालक सेंटर बंद कर भाग गए। एबीएसए ने बताया कि दोनों मामले की रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो प्रधानाध्यापकों को कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हुए पकड़े जाने की जानकारी हुई है, लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी है कार्रवाई
कोचिंग सेंटरों में पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनवरी में प्राथमिक विद्यालय पकड़ियार बरकंडी के सहायक अध्यापक सजीत पांडेय कोचिंग पढ़ाते हुए पकड़े गए थे। उनके खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने उन्हें शो कॉज नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें