गोरखनाथ मंदिर में सीएम से मिलने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। करीब 200 फरियादियों ने अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने सबको सुना और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए हैं।
दो दिवसीय (31 जनवरी, 1 फरवरी) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया, फिर गोसेवा की। मंदिर का निरीक्षण करने के बाद सुबह सात बजे मुख्यमंत्री अपने कार्यालय के बगल स्थित कक्ष में बैठ गए। इसी बीच सूचना मिली कि करीब 200 फरियादी आ गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबको अंदर बुलाया। करीब दो घंटे तक सुनवाई की, फिर अंदर चले गए। सुबह 11 बजे के करीब मुख्यमंत्री गोरखपुर से रवाना हो गए।