आईजी मोहित अग्रवाल रविवार को जोन के 36 बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वालों में सबसे ज्यादा गोरखपुर और बस्ती मंडल के दरोगा, दीवान और सिपाही हैं। रविवार को पुलिस लाइंस में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी करने के साथ ही सभी जिले के पुलिस कप्तानों को जानकारी शनिवार की सुबह भेज दी गई।
सम्मानित होने पुलिसकर्मियों में गोरखपुर और बस्ती के सात - सात, देवरिया के दो, कुशीनगर के एक, महराजगंज के चार, संतकबीरनगर के तीन, गोंडा के पांच, बलरामपुर के तीन, बहराइच के एक और श्रावस्ती के तीन पुलिसकर्मी है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। रविवार को दिन में 11:30 बजे पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
आईजी ने बताया कि सभी जिले के कप्तानों को सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची भेज दी गई है। कार्यक्रम में डीआइजी शिव सागर सिंह के अलावा एसपी (सिटी) हेमराज मीणा मौजूद रहेंगे।