फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने परखी जाम से निपटने की व्यवस्था

Mon, 11 Jul 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरधरगंज बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था जांचते आईजी, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी व अन्य। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल ने सोमवार को जाम से निपटने को की गई व्यवस्था परखी। उन्होंने जाम से जूझने वाले शहर के पांच चौराहों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का मातहतों को निर्देश दिया था। इसपर कितना अमल हुआ, इसका जायजा लेने वह दोपहर के समय गिरधरगंज बाजार पहुंचे। वहां 45 मिनट रुकने के बाद उन्होंने जाम से मुक्ति के लिए किए गए उपाय देखे। साथ ही यातायात के सुचारु संचालन के लिए यातायात सलाहकारों से सुझाव लिए।
विज्ञापन


दोपहर 12:45 बजे आईजी के साथ एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ कैंट अभय मिश्रा गिरधरगंज बाजार पहुंचे। जाम के चिन्हित प्वाइंट देखने के बाद यहां से हटाए गए अतिक्रमण को भी उन्होंने देखा। मातहतों के साथ ही उन्होंने पब्लिक से बातचीत कर जाम का कारण पूछा और उसे दूर करने का उपाय भी जाना।

आईजी ने यातायात सलाहकारों से बात करके अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान में सहयोग का वादा किया। साथ ही किसी भी हाल में दोबारा अतिक्रमण न होने का निर्देश एसपी ट्रैफिक, सीओ कैंट और इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी को दिया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी दिन औचक निरीक्षण करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सांड़ों का मसला भी उठा
यातायात सलाहकारों के साथ मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने गिरधरगंज बाजार में आईजी से सांड़ के आतंक से मुक्ति दिलाने की भी मांग की। लोगों ने बताया कि सांड़ों के चलते  शाम के समय घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों ने भी मदद मांगी। आईजी ने नगर निगम के अफसरों से बातचीत करके समाधान का भरोसा दिया।

अभियान में भेदभाव का लगाया आरोप
लोगों ने आईजी से अतिक्रमण अभियान के दौरान भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि गन्ना सोध संस्थान की पटरी का पूरा अतिक्रमण हटा दिया गया, लेकिन सड़क के दक्षिण तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। आईजी ने एसपी (ट्रैफिक) से ऐसे लोगों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में किसी के साथ भेदभाव न किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें