फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव छिपाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक संबंध के विरोध पर पत्नी की हत्या कर शव छिपाने का आरोप
विज्ञापन

झंगहा। इलाके के बरहीं गांव के एक शख्स पर पड़ोसी महिला से अनैतिक संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या करने और शव छिपाने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। अशोक का कहना है कि वह पिछले तीन महीने से बहन की तलाश में था और बहनोई उसे गुमराह कर रहा था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

खोराबार क्षेत्र के जंगल रामगढ़ निवासी अशोक मौर्य की बहन गौरी की शादी 2004 में बरहीं गांव के उमेश मौर्य के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे है। आरोप है कि उमेश का गांव की ही एक महिला से अनैतिक संबंध हो गया। पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट करने लगा। । अशोक के अनुसार उन्होंने मार्च 2019 के प्रथम सप्ताह के बाद कई बार गौरी के मोबाइल पर फोन करने के बाद बात नहीं हो पाई तो उसके घर पहुंचा। बहनोई ने बताया कि वह कहीं गईं हैं। करीब तीन महीने तकबहनोई इसी तरह गुमराह करता रहा। इसी बीच अशोक को जानकारी मिली है कि गौरी की हत्या कर शव की अंत्येष्टि कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें