फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबले में लखनऊ ने मुरादाबाद मंडल को रौंदा

विज्ञापन
बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालिका
विज्ञापन
उद्घाटन मुकाबले में लखनऊ ने मुरादाबाद मंडल को रौंदा
विज्ञापन

गोरखपुर। खेल विभाग और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को सहजनवां विधायक शीतल पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला लखनऊ और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने एकतरफा मुकाबले में मुरादाबाद को 9-0 गोल से पराजित कर आगे की राह बनाई। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने प्रयागराज पर 10-0 गोल से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से वंदना ने तीन, प्रीति ने चार, तथा पूर्णिमा, राबिया और पुष्पांजली ने एक-एक गोल किया। एक अन्य मैच में आजमगढ़ ने अलीगढ़ पर 2-0 से जीत दर्ज की। आजमगढ़ की ओर से 26वें मिनट में अर्पिता और 37वें मिनट में आंचल सिंह ने गोल किया। झांसी ने चित्रकूट को 9-0, वाराणसी मंडल ने गोरखपुर को 1-0, मेरठ ने सहारनपुर को 9-0 से पराजित किया। कानपुर और अयोध्या के बीच हुआ मैच गोल रहित ड्रा रहा जबकि आगरा और बरेली के बीच हुआ मुकाबला एक-एक से बराबरी पर छूटा। निर्णायक की भूमिका महेंद्र सिंह बोरा, एनपी गौड़, आरपी विश्वकर्मा, खुर्शीद मेराज अहमद, प्रतिमा सिंह, आशा, सोनाली, दुर्गा, अनितेश थे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, उपक्रीड़ाधिकारी डॉ. हरीराम यादव, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, नेहा सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, विशाल, नफीस समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें